किसान के खेतों से घर तक पहुंचा मौत का ज़हर: पंजाब के बच्चों में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याएं।
पंजाब के बठिंडा और रूपनगर जिलों में किए गए एक ताजा अध्ययन में 5 से 15 साल के बच्चों के खून और बालों में खतरनाक मात्रा में सीसा और यूरेनियम पाया गया है। इस अध्ययन में 149 खून, 137 बाल और 37 भूजल के सैंपल शामिल थे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह जहरीला प्रदूषण रासायनिक खाद और पर्यावरणीय प्रदूषण के कारण हो रहा है। यह स्थिति न सिर्फ बच्चों की सेहत के लिए खतरा है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकती है। सवाल यह है कि इस समस्या को कैसे रोका जाए और बच्चों को सुरक्षित रखा जाए।
पंजाब में रासायनिक खादों के अंधाधुंध इस्तेमाल से मिट्टी, पानी और हवा में जहरीले तत्व मिल गए हैं, जो बच्चों के शरीर में पहुंचकर उनकी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। भूजल में मौजूद सीसा और यूरेनियम बच्चों के दिमागी विकास, हड्डियों, किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इस समस्या का समाधान जैविक खेती को बढ़ावा देना, भूजल की शुद्धि के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग, प्रदूषण पर सख्त सरकारी निगरानी और जनजागरूकता अभियान से ही संभव है। पंजाब को "भारत का अन्नदाता" कहा जाता है, लेकिन यदि समय रहते सही कदम नहीं उठाए गए तो यह खतरा बच्चों के भविष्य को गहरा नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए सरकार, किसान और समाज को मिलकर इस जहर को रोकना होगा ताकि पंजाब के बच्चे सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जी सकें।
















































































Leave Your Message