मानसून की विदाई के बाद उत्तर भारत में गर्मी का कहर, गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट।
नसून की विदाई के साथ ही उत्तर भारत में गर्मी बढ़ गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल रहेंगे और 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में अगले दो-तीन दिन हल्की बारिश की संभावना है। खासकर दशहरा के दिन राजधानी लखनऊ समेत 35 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अक्टूबर की शुरुआत में प्रदेश में गर्मी जारी रहेगी और बारिश की संभावना कम रहेगी, जिससे मई-जून जैसी गर्मी महसूस हो सकती है। नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी, गोरखपुर सहित कई जिलों में तापमान 36 डिग्री तक रहने का अनुमान है। बिहार में फिलहाल बारिश के आसार कम हैं, लेकिन 1 से 4 अक्टूबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, खासकर 3-4 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड में अधिकांश इलाके साफ रहेंगे, हालांकि ऊंचे इलाकों में हल्की बूछार हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा, जबकि 4-5 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
















































































Leave Your Message