अयोध्या में आस्था पर चोट: हनुमान जी को चढ़ाए जाने वाले लड्डू निकले मिलावटी। 

अयोध्या की धार्मिक नगरी से एक बेहद चिंताजनक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र, प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रसाद में मिलावट पाई गई है। फूड सेफ्टी विभाग द्वारा की गई जांच में यह सामने आया है कि मंदिर में बजरंगबली को चढ़ाए जाने वाले बेसन के लड्डू और देसी घी शुद्ध नहीं हैं। जांच के लिए लिए गए तीन नमूनों में से दो गुणवत्ता की कसौटी पर खरे नहीं उतरे। यह मामला केवल खाद्य सुरक्षा का नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था से सीधे जुड़ा हुआ है, जो देशवासियों में गहरी निराशा और रोष का कारण बन रहा है। अयोध्या में यह परंपरा रही है कि रामलला के दर्शन से पहले श्रद्धालु हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली से "आज्ञा" लेते हैं। माना जाता है कि जब तक हनुमान जी की कृपा नहीं होती, तब तक रामलला के दर्शन अधूरे माने जाते हैं। ऐसे में हनुमानगढ़ी का स्थान सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि अयोध्या के धार्मिक क्रम का पहला पायदान है। यहाँ परंपरागत रूप से बजरंगबली को बेसन के लड्डू अर्पित किए जाते हैं, जिन्हें बाद में भक्त प्रसाद स्वरूप ग्रहण करते हैं। पूर्व में हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास महाराज ने साफ तौर पर प्रसाद विक्रेताओं को चेताया था कि केवल उच्च गुणवत्ता वाले बेसन और शुद्ध देसी घी से ही लड्डू तैयार किए जाएं। यहाँ तक कि प्रसाद की कीमत भी 450 से 500 रुपये प्रति किलो तय की गई थी, जिससे गुणवत्ता बनी रहे। बावजूद इसके, जांच में मिलावट का सामने आना न सिर्फ मंदिर प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है, बल्कि मिलावटखोरी को लेकर प्रशासन की सतर्कता पर भी संदेह पैदा करता है।

जांच में सिर्फ लड्डू ही नहीं, बल्कि अयोध्या की एक दुकान से लिया गया पनीर का नमूना भी फेल हुआ है, जो बताता है कि शहर में खाद्य सामग्री में मिलावट एक व्यापक समस्या बन चुकी है। यह स्थिति गंभीर इसलिए भी है क्योंकि अयोध्या आने वाले 99% श्रद्धालु हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन अवश्य करते हैं और प्रसाद के रूप में यही लड्डू हजारों लोग हर दिन ग्रहण करते हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स