RSS का शताब्दी समारोह -पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता दिखीं
RSS का शताब्दी समारोह -पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता दिखीं
विशेष डाक टिकट और सिक्का किया जारी
भारतीय मुद्रा पर भारत माता दिखीं; विशेष डाक टिकट और सिक्का जारी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS की स्थापना के 100 वर्ष विजयदशमी पर पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने राष्ट्र के प्रति आरएसएस के योगदान को दर्शाने वाला एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से डिजाइन किया गया स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया। वह इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी कर रहे हैं। संघ के सर-कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मोदी खुद लंबे समय तक RSS के प्रचारक रहे हैं और बीजेपी में आने से पहले उन्होंने RSS के लिए काफी काम किया है।
पीएम मोदी ने आज विशेष डाक टिकट और सिक्का जारी किया है। सिक्के पर एक तरफ राष्ट्रीय चिन्ह है, दूसरी तरफ सिंह पर विराजमान भारत माता की छवि और संघ के कार्यकर्ता दिखाई देते हैं।
















































































Leave Your Message