BIHAR CHUNAV 2025 ; चिराग ने जब बताया 'MY' का अलग ही मतलब, तेजस्वी को दे डाली ये नसीहत आगे की

Bihar Chunav 2025 ; चिराग ने जब बताया 'MY' का अलग ही मतलब, तेजस्वी को दे डाली ये नसीहत आगे की 

चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता ‘एम-वाई’ (मुस्लिम-यादव) का तमगा गर्व से पहनते हैं, वे हमेशा जाति आधारित राजनीति करते रहेंगे, जबकि उनकी पार्टी के लिए ‘एम-वाई’ का मतलब ‘महिला और युवा’ है i 
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उनके लिए राजनीति का आधार जाति नहीं, बल्कि ‘बिहारी पहचान’ है. पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह ‘बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट’ की बात करेंगे और उनकी पार्टी जातिगत समीकरणों से ऊपर उठकर महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता देती है. उन्होंने विरोधी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता ‘एम-वाई’ (मुस्लिम-यादव) का तमगा गर्व से पहनते हैं, वे हमेशा जाति आधारित राजनीति करते रहेंगे, जबकि उनकी पार्टी के लिए ‘एम-वाई’ का मतलब ‘महिला और युवा’ है. पासवान ने कहा कि बिहार की राजनीति में अब महिलाओं और युवाओं की ताकत को केंद्र में रखने का समय आ गया है. इसके अलावा, राजग के सहयोगी चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर द्वारा बिहार सरकार के मंत्री पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की भी मांग की, और मतदाता सूची जारी होने पर विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना को केवल ‘वोट बैंक की राजनीति’ बताया.

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स