दिवाली से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा | DA बढ़ा, सैलरी बढ़ी! मोदी सरकार ने दी खुशखबरी |

दीवाली से पहले मोदी सरकार ने देशभर के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने 3 फीसदी की सौगात दी है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी और इसका फायदा न केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को, बल्कि पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को भी मिलेगा।

इस फैसले के बाद अब महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो गया है, जो सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत आता है। यह इस साल का दूसरा महंगाई भत्ते में संशोधन है, और माना जा रहा है कि यह सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत आखिरी संशोधन हो सकता है। सरकार साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) DA में संशोधन करती है।

महंगाई भत्ते की इस बढ़ोतरी से लगभग 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.7 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ होगा। इसके तहत जुलाई, अगस्त और सितंबर 2025 के DA का एरियर भी कर्मचारियों को अक्टूबर के वेतन के साथ मिलेगा, यानी दिवाली से पहले वेतन के साथ बोनस जैसी राहत।

यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब देश में दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार नज़दीक हैं, और इससे बाजार में भी खरीदारी को बढ़ावा मिलेगा। कर्मचारियों की जेब में पैसा आने से फेस्टिव सीज़न में अर्थव्यवस्था को भी सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

इसके अलावा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 57 नए केंद्रीय विद्यालयों (KV) को मंजूरी दे दी है। इसमें 20 KV उन जिलों में खोले जाएंगे, जहां अभी कोई केंद्रीय विद्यालय नहीं है। वहीं, 14 KV आकांक्षी जिलों में, 4 KV नक्सल प्रभावित इलाकों में और 5 KV पूर्वोत्तर और पहाड़ी क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे। यह फैसला ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में एक अहम कदम है।

साथ ही किसानों को भी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने की घोषणा की है। रबी सीजन 2026-27 के लिए अनुमानित खरीद 297 लाख मीट्रिक टन होने की संभावना है। इसके तहत किसानों को 84,263 करोड़ रुपये के भुगतान की उम्मीद है। यह फैसला किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कुल मिलाकर, मोदी सरकार ने एक ही दिन में तीन बड़े वर्गों — कर्मचारी, छात्र और किसान — को राहत दी है, जिससे सरकार की छवि और विश्वसनीयता दोनों को मजबूती मिल सकती है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स