भारतीय नौसेना ने 28 और 29 जनवरी को अरब सागर में दो जहाजों को हाईजैक होने से बचाया।
अरब सागर में भारतीय नौसेना का पराक्रम फिर देखने को मिला। इंडियन नेवी ने पिछले 24 घंटे में अरब सागर में दो जहाजों को लुटेरों से बचा लिया। इतना ही नहीं नौसेना ने एक जहाज से 19 पाकिस्तानी और दूसरे ईरानी जहाज से 17 क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू किया है। भारतीय नौसेना ने 28 और 29 जनवरी को अरब सागर में दो जहाजों को हाईजैक होने से बचाया। नेवी ने युद्धपोत INS sumitra ने रविवार को पहले ईरान के जहाज FB Iran को अपहरण होने से बचाया। इसके बाद अरब सागर में ही स्पेशल ऑपरेशन चलाकर अल नईमी नाम के जहाज को सोमालिया के लुटेरों से बचाया। इस ऑपरेशन में भारत के मरीन कमांडोज ने हिस्सा लिया।
इस ओपरेशन में 19 क्रू मेंबर्स और जहाज को हथियारों से लैस सोमाली समुद्री लुटेरों से बचाया। नौसेना अधिकारियों का कहना है कि हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती रोधी अभियानों पर तैनात उसके जहाज सभी नाविकों की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते।
यह पहली बार नहीं है कि भारतीय नौसेना ने सोमाली समुद्री डाकुओं की ओर से निशाना बनाए गए मछली पकड़ने वाले जहाजों को छुड़ाया है। इससे पहले 5 जनवरी को आईएनएस चेन्नई ने सोमालिया के तट से एक जहाज के चालक दल को सफलतापूर्वक छुड़ाया और उसमें सवार सभी 15 भारतीय नागरिकों को बचाया था। 15 भारतीय चालक दल के सदस्यों ने मालवाहक जहाज एमवी लीला नोरफोक को समुद्री डाकुओं से छुड़ाया था। यह अभियान मरीन कमांडो (MARCOS) की ओर से चलाया गया था।
















































































Leave Your Message