बरेली हिंसा: IMC नेताओं पर शिकंजा, सात फरार आरोपियों पर 15-15 हजार का इनाम!

उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद "आई लव मुहम्मद" विवाद के बाद भड़की हिंसा को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने संगठन से जुड़े अन्य नेताओं पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने IMC के सात फरार नेताओं पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हिंसा के दौरान ये सभी नेता प्रदर्शन की आड़ में दंगा भड़काने की साजिश में शामिल थे। जांच में यह भी सामने आया है कि तौकीर रजा की पार्टी के कई पदाधिकारी इस पूरी साजिश का हिस्सा थे। पुलिस अब तक 83 आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि कई अन्य अभी भी फरार हैं। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फरार आरोपियों में IMC के युवा जिलाध्यक्ष साजिद सकलैनी, यूथ अध्यक्ष अल्तमस रज़ा, अफजाल बेग, नायाब उर्फ निम्मा, बबलू खान, नदीम और अदनान सकलैनी शामिल हैं। इन सभी पर अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

फरार आरोपी व उनके विवरण इस प्रकार हैं:

  1. साजिद सकलैनी, पुत्र नियाजु, निवासी मदीना शाह इमामबाड़ा, रोहली टोला – बारादरी थाना क्षेत्र से वांछित।

  2. अल्तमस रज़ा, पुत्र वाहिद, निवासी शाहबाद – प्रेमनगर व बारादरी से वांछित।

  3. अफजाल बेग, पुत्र महमूद बेग, निवासी नीम वाली मस्जिद, मलूकपुर – किला व बारादरी से वांछित।

  4. नायाब उर्फ निम्मा, पुत्र सखावत, निवासी चक महमूद – हिस्ट्रीशीटर व अनीस सकलैनी का करीबी।

  5. बबलू खान, पुत्र शराफत उल्लाह – छह मुकदमों में नामजद, हिस्ट्रीशीटर।

  6. नदीम, पुत्र शराफत उल्लाह – सामूहिक बलात्कार केस में भी आरोपी।

  7. अदनान सकलैनी, पुत्र अनीस सकलैनी – युवकों को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप।

इससे पहले पुलिस तौकीर रजा के करीबी नफीस खां और उसके बेटे को गिरफ्तार कर चुकी है। इन्हीं दोनों ने तौकीर रजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसके बाद हिंसा भड़की थी। साथ ही BDA ने नफीस खां के अवैध मैरिज हॉल और इमारत पर बुलडोजर भी चला दिया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि हिंसा फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स