सीएम योगी का बड़ा ऐलान: सफाईकर्मियों को मिलेगा 16-20 हजार रुपये, कोई नहीं कर सकेगा शोषण!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में सफाईकर्मियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सोमवार को पिपलानी कटरा में आयोजित ‘स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह’ में शामिल होकर उन्होंने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाईकर्मियों का सम्मान किया और उन्हें स्वच्छता किट वितरित की।

मुख्यमंत्री ने सफाईमित्रों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और भरोसा दिलाया कि अब कोई भी उनका शोषण नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में सफाईकर्मियों के बैंक खातों में सीधे 16 से 20 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसके अलावा उन्हें 5 लाख रुपये तक का आयुष्मान भारत कार्ड भी दिया जाएगा, जिससे वे मुफ्त इलाज की सुविधा पा सकेंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर घोषणा की कि 7 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को भारत की ऋषि परंपरा और सनातन धर्म के भाग्य विधाता बताया। साथ ही, उन्हें त्रिकालदर्शी ऋषि और आदिकवि मानते हुए कहा कि उन्होंने रामायण जैसा महाकाव्य रचकर दुनिया को अद्भुत ज्ञान दिया।

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रशंसा की और कहा कि वर्ष 2014 में पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कर हर नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया था। उसी प्रेरणा से आज प्रदेश भर में स्वच्छता को लेकर काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने एक भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि दीपावली के अवसर पर हर सफाईकर्मी को मिठाई दी जाए, और यह सुनिश्चित किया जाए कि हर गरीब के घर में दीप जले और मिठास पहुंचे। उन्होंने कहा, "यही असली समाजिक समरसता है। हमारा मकसद समाज को जोड़ना है, न कि तोड़ना।"

उन्होंने यह भी तंज कसते हुए कहा कि समाज को तोड़ने का काम सपा और कांग्रेस पहले से कर रही हैं, लेकिन हम एकजुटता और समानता की राह पर चलेंगे।

मुख्यमंत्री के इस संबोधन ने साफ कर दिया कि सरकार सफाईकर्मियों के सशक्तिकरण, सम्मान और सुरक्षा के लिए गंभीर है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स