हिमाचल में अचानक बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 5 अक्टूबर रविवार से राज्य के कई हिस्सों में मौसम बेहद सर्द और चुनौतीपूर्ण हो गया है। खासकर लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जो अक्टूबर के महीने में बेहद असामान्य मानी जा रही है।

मौसम में आए इस बदलाव के बाद शिमला मौसम केंद्र ने प्रदेश के 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी और ऊना शामिल हैं। मौसम विभाग ने तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा), ओलावृष्टि और हल्की बर्फबारी की चेतावनी दी है, जिससे अचानक ठंड में इजाफा हो सकता है।

बर्फबारी और बारिश का सीधा असर प्रदेश के यातायात पर भी पड़ा है। रोहतांग पास, कुंजम टॉप और चंद्रताल रोड को फिलहाल बंद कर दिया गया है, क्योंकि इन मार्गों पर भारी बर्फबारी के चलते रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं। चंबा के मणिमहेश, कुगती और होली इलाकों में भी लगातार हिमपात हो रहा है।

शिमला मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2.9 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है। मनाली का तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री कम होकर 15.6°C, भुंतर का 22°C, मंडी का 24.8°C और सुंदरनगर का 25.5°C दर्ज किया गया है। इन तापमानों से साफ है कि सर्दी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है

लाहौल-स्पीति में रोहतांग दर्रा, बारालाचा और धौलाधार रेंज पूरी तरह से बर्फ की चादर से ढक गए हैं। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और त्रिलोकनाथ घाटी की सुबह की तस्वीरें बर्फ से लदी हुई बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते लोगों की दैनिक दिनचर्या पर असर पड़ा है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 8 अक्टूबर से मौसम में सुधार की संभावना है। तब तक लोगों से सावधानी बरतने, गैरजरूरी यात्रा से बचने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स