भारतीय वायुसेना ने मनाया 93वां स्थापना दिवस: शक्ति, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन!

भारतीय वायुसेना ने आज, 8 अक्टूबर 2025 को पूरे गर्व और गरिमा के साथ अपना 93वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर भव्य परेड और शौर्य प्रदर्शन का आयोजन किया गया। पहली बार परेड की शुरुआत तीनों सेनाओं—थलसेना, वायुसेना और नौसेना की साझा टुकड़ी से की गई, जो सैन्य समन्वय और एकजुटता का प्रतीक रही।

इस ऐतिहासिक मौके पर एयरफोर्स चीफ ए. पी. सिंह ने परेड की सलामी ली। उनके साथ थलसेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख और सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान 97 वायु योद्धाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया।

ऑपरेशन सिंदूर में अद्वितीय साहस का परिचय देने वाली यूनिट्स को भी विशेष प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इनमें राफेल फाइटर जेट की गोल्डन एरो स्क्वाड्रन, ब्रह्मोस से लैस सुखोई की टाइगर शार्क स्क्वाड्रन, एस-400 मिसाइल यूनिट और लोएटरिंग म्यूनिशन यूनिट शामिल हैं।

इस वर्ष का आयोजन दो भागों में विभाजित है—पहला, हिंडन में 8 अक्टूबर को परेड और दूसरा, 9 नवंबर को गुवाहाटी में फ्लाई पास्ट, जिसमें वायुसेना की आकाश में शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। परेड में फाइटर जेट्स, कॉम्बैट हेलीकॉप्टर्स और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स का प्रदर्शन किया गया, जो भारतीय वायुसेना की परंपरा, तकनीकी क्षमता और भविष्य की रणनीतिक तैयारियों का प्रतीक बना।

परेड में MI-171(B) हेलीकॉप्टर से राष्ट्रीय ध्वज, वायुसेना का झंडा और ऑपरेशन सिंदूर का ध्वज लहराया गया, जिसने आयोजन को और भी प्रेरणादायक बना दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने वायुसेना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने वायुसेना की साहस, प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता की सराहना की, वहीं अमित शाह ने भारतीय वायुसेना को देशभक्ति और शौर्य का प्रतीक बताया। सीएम योगी ने वायुसेना को भारत माता की सुरक्षा की अडिग दीवार बताते हुए उनके अनुशासन और बलिदान को नमन किया।

भारतीय वायुसेना दिवस 2025, सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि देश की आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति, सामरिक कौशल और राष्ट्रभक्ति की भावना का जीवंत उदाहरण है।

जय हिंद!

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स