बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA में सीट बंटवारे को लेकर जीतन राम मांझी ने दी सख्त चेतावनी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान देते हुए गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मांझी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी पार्टी को 15 सीटें नहीं दी गईं, तो वे न केवल चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि गठबंधन में बने रहने पर भी पुनर्विचार कर सकते हैं।

दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी को एनडीए में लगातार उपेक्षित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो उनके कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची दी जा रही है और न ही पार्टी को किसी बैठक में बुलाया जा रहा है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “हम अपमान का घूंट अब और नहीं पी सकते। हमने हमेशा एनडीए का साथ निभाया है, लेकिन अब हमारी उपेक्षा हो रही है।”

जीतन राम मांझी ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी कम से कम 15 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, ताकि 8 से 9 सीटों पर प्रभावी जीत दर्ज की जा सके। उन्होंने बीजेपी द्वारा प्रस्तावित 7 सीटों के पुराने फॉर्मूले को "अपमानजनक" बताते हुए उसे ठुकरा दिया है। मांझी ने कहा, “हम एक मान्यता प्राप्त पार्टी हैं। हमारे पास कई सीटों पर 20,000 तक वोट बैंक है और राज्य भर में हमारा जनाधार फैला हुआ है। हम 6% से अधिक वोट ला सकते हैं।”

इस दौरान मांझी ने चिराग पासवान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें चिराग से कोई व्यक्तिगत आपत्ति नहीं है, लेकिन गठबंधन में जिन लोगों के पास एक भी सीट नहीं है, वे भी बड़ी मांगें कर रहे हैं, जो असंतुलन पैदा कर रहा है।

HAM प्रमुख ने संकेत दिए हैं कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो पार्टी अपने सभी विकल्पों पर विचार करेगी। 10 अक्टूबर को पटना में पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलाई गई है, जिसमें इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

एनडीए के लिए यह स्थिति एक नई चुनौती है। पहले से ही चिराग पासवान की सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है, और अब मांझी की नाराजगी से गठबंधन की एकता और रणनीति पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। बीजेपी के लिए यह जरूरी हो गया है कि वह सभी घटक दलों को संतुलित और सम्मानजनक हिस्सेदारी दे, ताकि चुनावी मैदान में एकजुटता के साथ उतरा जा सके।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स