आखिरी के तीन टेस्ट में विराट कोहली और मोहम्मद शमी की वापसी होगी या नहीं ?

 भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था। अब दूसरा मैच 02 फरवरी से विशाखापटनम में खेला जाएगा। अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सीरीज़ के दो मुकाबलों के लिए ही टीम इंडिया का ऐलान किया था। आखिरी तीन टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वॉड का एलान होना बाकी है। अब  लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि क्या आखिरी के तीन टेस्ट में भी विराट कोहली और मोहम्मद शमी की वापसी नहीं होगी? आज यानी 30 जनवरी को आखिरी तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम का एलान हो सकता है।  
बीसीसीआई ने विराट कोहली को शुरुआती दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाया था, लेकिन सीरीज़ की शुरुआत से पहले ही बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी थी कि कोहली ने निजी कारणों के चलते शुरुआती दो टेस्ट से नाम वापस ले लिया है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया गया था कि आखिर विराट कोहली ने किस कारण नाम अपंना वापस लिया था। कोहली इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं दिख रहे हैं और बीसीसीआई ने भी कोहली को लेकर किसी तरह का भी  कोई अपडेट नहीं दिया है।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद मोहम्मद शमी की टीम इंडिया वापसी नहीं हुई है। शमी चोट के चलते बाहर चल रहे हैं और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया था। लेकिन बीसीसीआई ने इस बात की भी कोई जानकारी नहीं दी कि सीरीज़ के आखिरी तीन टेस्ट में शमी की वापसी होगी या नहीं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स