एमी जैक्सन, ने छोटी उम्र में जीते कई टाइटल। 

एमी जैक्सन ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की, कई खिताब जीतकर दुनिया में नाम कमाया। फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर अक्षय कुमार के साथ फिल्मों में काम किया। तीन अलग-अलग भाषाओं में फिल्में करके एमी ने अपना हुनर दिखाया। 
ब्रिटीश मॉडल एमी जैक्सन, रजनीकांत से लेकर अक्षय कुमार के साथ फिल्म में काम कर चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग सगाई की है। एमी जैक्सन ने जल्दी ही अपने सपनों की तरफ उड़ान भरी। एमी के सपनों को पंख उनकी मेहनत ने दिए। एमी ने साल 2009 में 19 साल की उम्र में Miss Teen World Competition का खिताब जीता। इसके बाद साल 2010 में Miss Liverpool टाइटल भी अपने नाम किया। वो एक मेहनती महिला है।
 एमी जैक्सन के लिए Miss Liverpool के टाइटल ने फिल्मी दुनिया के दरवाजे खोल दिए। इस इवेंट के दौरान तेलुगु फिल्म डायरेक्टर ए. एल. विजय भी वहां मौजूद थे। A.L. Vijay ने एमी को अपनी फिल्म में कास्ट करने का डिसाइड किया। इस तरह एमी जैक्सन को भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म ऑफर हुई। ब्रिटिश मॉडल एमी जैक्सन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल सिनेमा से की। एमी ने अपनी फिल्म 'मद्रासपत्तिनम' से काम की शुरुआत की।
 तमिल सिनेमा के बाद एमी ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। एमी की पहली बॉलीवुड फिल्म एक दीवाना था बनी। इस फिल्म में एमी के साथ लीड रोल में प्रतीक बब्बर ने साथ निभाया। प्रतीक बब्बर और एमी जैक्सन की ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। तमिल और हिंदी सिनेमा के बाद एमी जैक्सन ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया।   

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स