संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती – हालत स्थिर!

शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को अस्वस्थ महसूस होने के बाद सोमवार दोपहर मुंबई के भांडुप स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, उन्हें दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल लाया गया जब उन्होंने तबीयत में असहजता महसूस की।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले संजय राउत का ब्लड टेस्ट इसी अस्पताल में किया गया था। आज सुबह उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी, जिसके कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

फिलहाल डॉक्टरों ने बताया है कि संजय राउत की हालत स्थिर है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। पार्टी की ओर से भी पुष्टि की गई है कि घबराने की कोई बात नहीं है।

राजनीतिक हलकों में संजय राउत की तबीयत को लेकर चिंता जरूर देखी जा रही है, लेकिन उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और अगले कुछ घंटों में और जांचें की जाएंगी।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स