अंकिता लोखंडे को मिली गुड न्यूज़ ,अब नजर आएंगी फिल्मो में।  

रणदीप हुडा के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' इस मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में एक्टर मुख्य भूमिका में हैं। जबकि अंकिता लोखंडे लीड रोल में नजर आएंगी। बिग बॉस 17 के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगी अंकिता लोखंडे। 
बिग बॉस 17 में नजर आने के बाद अब अंकिता लोखंडे  'स्वतंत्र वीर सावरकर' नामक जीवनी पर आधारित फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पवित्र रिश्ता अभिनेत्री, रणदीप हुडा निर्देशित इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रही है, जिसमें वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। 
'स्वतंत्र वीर सावरकर' फिल्म  एक ऐतिहासिक व्यक्ति के जीवन से कहीं अधिक फिल्म है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा का निर्देशन इसे और खास बनाता है।अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा 'श्री सावरकर के साथ कालापानी में लगभग दो साल बिताने के बाद, अब उनके लिए आज़ादी की ओर कदम बढ़ाने का समय आ गया है।  लेकिन इसने मुझे एक अभिनेता के रूप में खुद से आगे बढ़कर एक फिल्म निर्देशक बनने और बहुत कुछ करने के लिए प्रेरित किया है।  रणदीप हुड्डा, अंकिता लोखंडे और अमित सियाल द्वारा अभिनीत यह फिल्म 22 मार्च 2024 को दो भाषाओं - हिंदी और मराठी में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। बता दें कि ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ भारत से स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की बायोपिक है। ये फिल्म 22 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स