दानापुर की रैली में गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले – विपक्ष को विकास नहीं, बुर्का चाहिए!

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दानापुर में आयोजित एक जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल बिहार में विकास की बात नहीं कर रहे, बल्कि "इन्हें विकास नहीं, बुर्का चाहिए।"

योगी ने कहा, “जब बिहार को पहचान मिल रही है, तब कांग्रेस और आरजेडी मिलकर इस पहचान को मिटाने की साजिश कर रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि हमें विकास नहीं चाहिए, बुर्का चाहिए। यानी वोटिंग के समय चेहरा न दिखे, फर्जी वोटिंग होती रहे।”

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “ये लोग फर्जी वोट डलवाना चाहते हैं, लेकिन चेहरा नहीं दिखाना चाहते। जब तीर्थ यात्रा या विदेश जाते हैं तो एयरपोर्ट पर पासपोर्ट के साथ चेहरा दिखाते हैं, लेकिन वोटिंग के समय चेहरा छुपा लिया जाता है — ताकि गरीब के हक पर डकैती डाली जा सके।

योगी ने जनता से अपील की कि वे ऐसी साजिशों को नाकाम करें। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार को कभी पहचान नहीं दी, बल्कि हर जिले में माफिया पाल कर, लोगों का पैसा बाहर भेजा और आने वाली पीढ़ियों के लिए खजाने भर दिए।”

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा, “अब मोदी जी ने साफ कर दिया है — भ्रष्टाचार नहीं चलेगा, माफिया राज नहीं चलेगा। जो गरीब के हक पर डकैती डालेगा, उसकी जगह अब जेल में होगी।”

इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में भारी चर्चा छिड़ गई है। एक ओर जहां भाजपा समर्थक इसे विपक्ष के खिलाफ सख्त रुख मान रहे हैं, वहीं विरोधी इसे धार्मिक ध्रुवीकरण की कोशिश बता रहे हैं।

चुनावी माहौल में योगी आदित्यनाथ का यह बयान एक तेज राजनीतिक हथियार की तरह देखा जा रहा है, जो आने वाले दिनों में बहस और टकराव को और तेज कर सकता है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स