बिहार चुनाव 2025: रवि किशन का बड़ा दावा – "170 सीटें पार करेगी NDA, नीतीश ही बनेंगे मुख्यमंत्री"

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच बीजेपी सांसद रवि किशन शुक्रवार (17 अक्टूबर) को पटना पहुंचे और वहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान एनडीए की भारी जीत और नीतीश कुमार के सीएम बनने को लेकर बड़ा बयान दिया।

रवि किशन ने कहा, “पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा अपने फैसलों पर अडिग रहते हैं। इस बार भी मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार हैं। जनता का मिजाज साफ है – बिहार फिर से विकास और स्थायित्व के साथ जाना चाहता है।”

उन्होंने जोर देकर कहा, “यह ऐतिहासिक जीत होगी। एनडीए 170 सीटें पार करेगी। बिहार में पीएम मोदी और सीएम नीतीश का कोई विकल्प नहीं है। बिहार अब बदलाव नहीं, भरोसा चाहता है।”

रवि किशन ने अपनी बातचीत में बिहार में हो रहे विकास की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,
“युवा अब भविष्य और रोजगार देख रहा है। सुरक्षा और व्यवस्था का जो माहौल बना है, वह लोगों को पसंद आ रहा है। जनता अब सिर्फ वादे नहीं, परिणाम चाहती है।”

जब उनसे तेजस्वी यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई जिसमें उन्होंने हर घर को सरकारी नौकरी देने की बात कही थी, तो रवि किशन ने कटाक्ष करते हुए कहा:
वो लोग कहते हैं, हम लोग करते हैं। पीएम मोदी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, इसलिए आज वे विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। मोदी जी सदियों में एक बार अवतरित होने वाले संत हैं। सोच मजबूत है, नीयत साफ है।”

उन्होंने आगे कहा, “आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 4 करोड़ को मकान, और 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिला है। ये बातें पहले सपनों में भी नहीं थीं। और आज अगर आप पटना एयरपोर्ट देखेंगे, तो लगेगा जैसे लंदन का एयरपोर्ट हो। यह सब विकास का उदाहरण है।”

रवि किशन के इन बयानों से साफ है कि बीजेपी और एनडीए आत्मविश्वास से लबरेज है और उन्हें लगता है कि बिहार की जनता इस बार फिर से मोदी-नीतीश की जोड़ी को चुनेगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष इस दावे पर कैसे पलटवार करता है और चुनाव के नतीजे क्या रुख लेते हैं

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स