महागठबंधन में मचा महाफूट! चिराग पासवान बोले – "ऐसा चुनाव पहले कभी नहीं देखा"

 

बिहार की सियासत इन दिनों दिलचस्प मोड़ पर है, और इस बार चिराग पासवान ने महागठबंधन की हालत पर जो हमला बोला है, वो न सिर्फ तीखा है बल्कि विपक्ष की बिखरी हुई एकता को नंगा कर देता है। चिराग ने एकदम सटीक कहा—"मैंने कभी ऐसा चुनाव नहीं देखा जिसमें इतना बड़ा गठबंधन टूटने के कगार पर हो।" दरअसल, सीटों के बंटवारे पर जो घमासान मचा है, उसने साफ कर दिया है कि महागठबंधन अब "महाफूट" बन चुका है। जिन दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट होना था, वो आपस में ही भिड़े पड़े हैं। आरजेडी और कांग्रेस की खींचतान, सीपीआई और कांग्रेस की टकराहट, और वीआईपी-आरजेडी का टकराव — यह सब एनडीए के लिए राजनीतिक ‘वॉकओवर’ जैसा है।

आरजेडी की लिस्ट ने आग में घी डालने का काम किया है — उन 6 सीटों पर भी उम्मीदवार उतार दिए, जहां पहले ही कांग्रेस ने नामांकन कर रखा था। ऊपर से तेज प्रताप यादव बनाम मुकेश रौशन जैसा पारिवारिक मुकाबला महुआ में, यह दिखाता है कि गठबंधन नहीं, बल्कि गुटबाजी और महत्वाकांक्षा का महा-संग्राम चल रहा है। चिराग ने बिल्कुल सही तंज कसा कि "या तो आप दोस्त हैं या प्रतिद्वंदी" — दोस्ताना मुकाबला नाम की कोई चीज भारतीय राजनीति में चल नहीं सकती।

इन हालातों में बीजेपी और एनडीए को बैठे-बिठाए फायदा मिल रहा है। विपक्षी एकता का ये बिखराव सिर्फ सीटों का नहीं, विचारधारा और नेतृत्व का संकट है, जो 23 अक्टूबर तक और भी उजागर होगा।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स