बिहार की राजनीति में लौटने को तैयार चिराग पासवान, 2030 के चुनाव को लेकर दिए बड़े संकेत!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 2030 के चुनाव को लेकर अपनी रणनीति के संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आने वाले वर्षों में उनकी राजनीतिक प्राथमिकता बिहार होगी और वे यहां की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में जब चिराग पासवान से पूछा गया कि क्या वे बिहार के मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं, तो उन्होंने जवाब में कहा कि हर राजनीतिक दल चाहता है कि उसका नेता सर्वोच्च पद तक पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि ये आकांक्षा स्वाभाविक है। चिराग ने भावुक होते हुए कहा, “मैंने हमेशा चाहा कि मेरे पिताजी (रामविलास पासवान) बिहार के मुख्यमंत्री या देश के प्रधानमंत्री बनें। यही भावना मेरे मन में आज भी है।”

हालांकि, चिराग पासवान ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल यह चर्चा करना वक्त से पहले की बात है। उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन पहले ही तय कर चुका है कि 2025 का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, और वे मानते हैं कि चुनाव के बाद भी विधायक उन्हीं को मुख्यमंत्री के रूप में चुनेंगे।

चिराग ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे बिहार लौटना चाहते थे और इन चुनावों में हिस्सा लेने की योजना थी, लेकिन सीटों पर बातचीत में देरी होने के कारण वे खुद नामांकन दाखिल नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, “मेरी प्राथमिकता थी कि मेरे प्रत्याशी समय पर नामांकन कर पाएं। इसी में मैं इतना व्यस्त हो गया कि खुद के नामांकन की ओर ध्यान नहीं दे पाया।”

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भविष्य में उनकी राजनीति का केंद्र सिर्फ बिहार रहेगा। चिराग ने कहा, “मैं दिल्ली में पला-बढ़ा हूं, मुंबई में काम किया है, लेकिन जहां भी गया, वहां बिहारियों को संघर्ष करते देखा। यही वजह है कि मैं राजनीति में वापस आया — अपने राज्य और अपने लोगों के लिए कुछ करने के लिए।”

उन्होंने कहा, “एक वक्त था जब ‘बिहारी’ शब्द को गाली की तरह इस्तेमाल किया जाता था। मैं हर मंच से गर्व से कहता हूं कि मैं बिहारी हूं, और यही गर्व मैं हर बिहारी की आंखों में देखना चाहता हूं।”

अंत में, चिराग पासवान ने यह संकेत दिया कि अगले चार-पांच साल वे पूरी तरह बिहार की राजनीति में खुद को समर्पित करेंगे। उनके इन बयानों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि 2030 के चुनाव में चिराग पासवान बड़ी भूमिका निभा सकते हैं

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स