बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह का निधन, किडनी फेलियर के चलते नहीं रहे ‘साराभाई VS साराभाई’ के इंद्रवदन साराभाई!

बॉलीवुड और टीवी जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है। उनके करीबी दोस्त और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो शेयर कर इस दुखद खबर की पुष्टि की।

अशोक पंडित ने बताया कि सतीश शाह को किडनी फेलियर की शिकायत के बाद मुंबई के दादर स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार आज बांद्रा के श्मशान घाट में किया जाएगा।

अशोक पंडित ने वीडियो में कहा, “सतीश पहले घर पर ही थे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी किडनी फेल हो चुकी है और वे अब नहीं रहे।”

सतीश शाह का फिल्मी करियर चार दशकों से अधिक का रहा। उन्होंने 1978 में ‘अजीब दास्तां’ फिल्म से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी। वे अपने अनोखे हास्य अंदाज़ और सधी हुई अदायगी के लिए जाने जाते थे।

उनकी मशहूर फिल्मों में ‘कल हो ना हो’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘हीरो नंबर 1’, और ‘इश्क-विश्क’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

टीवी पर भी सतीश शाह का करियर शानदार रहा। उन्हें ‘साराभाई vs साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई के किरदार ने घर-घर में मशहूर कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य टीवी सीरियल्स में भी यादगार भूमिकाएं निभाईं।

सतीश शाह के निधन से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “हास्य की दुनिया का एक सितारा बुझ गया।”

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स