सपा ने किया महान दल से गठबंधन, इन इलाकों में बढ़ सकती है कांग्रेस और BJP की बड़ी परेशानी -मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Election 2023 Date: महान दल के प्रमुख का कहना है कि अभी तक गठबंधन केवल मध्य प्रदेश के लिए है। महान दल के दो उम्मीदवार पृथ्वीपुर और जतारा सीट से सपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

Madhya Pradesh Election 2023 News: मध्य प्रदेश में होने वाला आगामी विधानसभा चुनाव कई मायनों में खास बनता जा रहा है। पहले मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच तकरार पैदा हुई और इसका असर I.N.D.I.A गठबंधन पर भी पड़ता दिख रहा है। अब इस तकरार के बीच समाजवादी पार्टी और महान दल एक बार फिर से एक होते दिख रहे हैं। 

महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने मध्य प्रदेश के जतारा निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया था। इस मेल ने दूसरे दलों को परेशान कर दिया था। दरअसल, महान दल का रोहिलखंड और पश्चिमी यूपी क्षेत्रों में शाक्य, सैनी, कुशवाह और मौर्य जैसे ओबीसी समूहों के बीच अच्छा वोट आधार है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स