वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतिम बजट पेश किया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश किया। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। मोरारजी देसाई के बाद सीतारमण ही वो दूसरी वित्त मंत्री हैं, जिन्हें छह बार बजट पेश करने का मौका मिला है। वित्त मंत्री ने बताया की '10 वर्षों में अर्थव्यवस्था में काफी विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसने तरक्की की है।जन कल्याणकारी योजनाएं और विकास के बूते हम लोगों तक पहुंचे।' 'पिछले 10 साल में हमने सबके लिए आवास, हर घर जल, सबके लिए बैंक खाते जैसे कामों को रिकॉर्ड समय में पूरा किया। अन्नदाताओं की उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया। पारदर्शिता के साथ संसाधनों का वितरण किया गया है। सरकार ने असमानता दूर करने का प्रयास किया है ताकि सामाजिक परिवर्तन लाया जा सके। अपने भाषण में उन्होंने महिलाओं पर खास फोकस रखा। उन्होंने बताया कि सरकार आधी आबादी को मजबूत बनाने के लिए हर कदम उठा रही है। इस दौरान फाइनेंस मिनिस्टर ने लखपति दीदी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार लखपति दीदी को बढ़ावा दे रही है। 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना का और लाभ मिलेगा। अब उनकी संख्या 3 करोड़ की जाएगी। महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने लखपति दीदी स्कीम की शुरुआत की है। इस योजना का लक्ष्य आर्थिक रूप से वंचित बैकग्राउंड से आने वाली महिलाओं को आगे लाना है। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बताया भी कि लखपति दीदी स्कीम से 9 करोड़ महिलाओं की लाइफ बदली है। वे आत्मनिर्भर बनी हैं। मोदी सरकार ने अपने अंतरिम बजट में टैक्सपेयर्स को मायूस कर दिया है जो लोकसभा चुनावों के पहले टैक्स के मोर्चे पर राहत की उम्मीद पाले हुए थे। ये माना जा रहा था कि वित्त मंत्री नए इनकम टैक्स रिजीम को लोकप्रिय बनाने और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए नए टैक्स रिजीम में बदलाव करेंगी पर टैक्सपेयर्स को निराशा हुई है। मौजूदा समय में नए इनकम टैक्स रिजीम के तहत टैक्स रेट्स पर नजर डालें तो नए टैक्स रिजिम में 7 लाख रुपये तक जिनकी आय है उन्हें कोई टैक्स नहीं देना होता है। सरकार 25,000 रुपये जो टैक्स बन रहा सरकार टैक्स रिबेट दे रही है। नई इनकम टैक्स व्यवस्था के तहत अब 3 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं है।
















































































Leave Your Message