बिहार चुनाव पर बोले जेपी नड्डा — “जनता का रुझान NDA के पक्ष में, राहुल गांधी और RJD पर साधा निशाना।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार (6 नवंबर) को एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में दावा किया कि इस बार बिहार की जनता का मूड साफ़ है — वह NDA के साथ है। उन्होंने कहा कि जनता नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा करती है और बीजेपी-नीतीश गठबंधन एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगा।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, “राहुल गांधी मोदी जी का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे हैं। वे न तो संसद में बैठते हैं, न ही देश की समस्याओं को समझते हैं। एसआईआर को लेकर वे खुद भ्रमित हैं — कभी 10 लाख, कभी 7 लाख कहते हैं।”

नड्डा ने वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर कहा कि अगर अब तक वोट चोरी हुई है, तो उसे सुधारने का काम एसआईआर ही करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का एक “गुप्त एजेंडा” है, जिसके ज़रिए वे घुसपैठियों को बचाने का काम करते हैं।

आरजेडी पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि “जंगलराज” बिहार की सबसे बड़ी समस्या रही है और इसके लिए पूरी तरह RJD ज़िम्मेदार है। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व की तारीफ़ करते हुए कहा कि “बिहार में फिलहाल कोई वैकेंसी नहीं है, नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार आगे भी चलेगी।”

नड्डा के इन बयानों के बाद बिहार की सियासत और गरमा गई है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही जनता को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक चुके हैं।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स