एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे शो नागिन 7 में लीड रोल प्ले करती दिख सकती हैं।
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को बिग बॉस 17 में देखा गया था।शो में वो टॉप 5 में तो पहुंचीं लेकिन विनर नहीं बन पाईं। अंकिता के एविक्शन से फैंस के साथ-साथ सलमान खान भी शॉक्ड थे। सलमान खान ने अंकिता से ये भी कहा था कि बाहर जाते ही उनके हाथ में 3-4 प्रोजेक्ट्स होंगे। अंकिता शो नागिन 7 में लीड रोल प्ले करती दिख सकती हैं। बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक इस शो के लिए अंकिता लोखंडे को अप्रोच किया गया है और खबरें हैं कि उन्हें फाइनल भी कर लिया गया है। अंकिता के अलावा आयशा सिंह, प्रियंका चौधरी और रिद्धिमा पंडित जैसी एक्ट्रेसेस को भी अप्रोच किया गया था। वहीं मेल लीड की बात करें तो अविनाश मिश्रा कुणाल जयसिंह और अंकित गुप्ता के नामों की चर्चा है। फैंसअंकिता और अंकित को साथ में स्क्रीन पर रोमांस करते देखना चाहते हैं। बता दें कि शो की कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। देखना होगा कि नागिन 7 के लिए कौनसी कास्ट फाइनलाइज्ड होती है।
नागिन सीरीज की बात करें तो एकता कपूर का फैंटेसी शो नागिन काफी पॉपुलर है। इस शो के पिछले सीजन्स को फैंस पसंद किया और प्यार लुटाया। एक्ट्रेस मौनी रॉय तेजस्वी प्रकाश सुरभि चंदना हिना खान निया शर्मा करिश्मा तन्ना सुरभि ज्योति अदा खान जैसी एक्ट्रेस नागिन बन चुकी हैं। अब शो के सातवें सीजन की कास्टिंग को लेकर खबरें चर्चा में हैं।अंकिता और एकता की बात करें तो दोनों के बीच में अच्छे प्रोफेशनल टर्म हैं। साथ ही अच्छी दोस्ती भी है। अंकिता ने एकता के शो पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। इस शो में अंकिता अर्चना के रोल में थीं। शो सुपरहिट रहा था। शो में सुशांत सिंह राजपूत मेल लीड रोल में थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया।
















































































Leave Your Message