लालकिला धमाका: उमर नबी की कार की ट्रैकिंग, जनवरी में बड़े हमले की साजिश का खुलासा।

दिल्ली के लालकिला के पास सोमवार शाम हुए धमाके की जांच में कई हैरान करने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने आत्मघाती हमलावर उमर नबी की सफेद हुंडई i20 कार की पूरी मूवमेंट डिटेल ट्रेस कर ली है। जांच में यह सामने आया कि धमाके से कुछ घंटे पहले कार कनॉट प्लेस और मयूर विहार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में घूमती रही, जबकि इसे चांदनी चौक की सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में कुछ समय के लिए खड़ा किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, कार पार्किंग में दोपहर 3:19 बजे दाखिल हुई और करीब 6:48 बजे बाहर निकली।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कार 29 अक्टूबर से 10 नवंबर तक अलीगढ़ की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कैंपस में खड़ी रही। इसी यूनिवर्सिटी में फरीदाबाद से 2900 किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल शकील से जुड़ी स्विफ्ट डिजायर कार भी मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला कि धमाके में इस्तेमाल की गई आई20 कार डॉ. शाहीन सईद की थी। उनके ठिकाने से असॉल्ट राइफल्स और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

फॉरेंसिक जांच में घटनास्थल से अमोनियम नाइट्रेट और हाई-ग्रेड मिलिट्री एक्सप्लोसिव के अंश मिले। धमाका सोमवार शाम 6:52 बजे लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ, जिससे आसपास खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और 10 से ज्यादा लोग मारे गए। जांच में यह भी पता चला कि बम असेंबलिंग में त्रुटि के कारण विस्फोट आंशिक रूप से हुआ।

सूत्रों के अनुसार, उमर नबी और उसके साथियों ने जनवरी में बड़े हमले की योजना बनाई थी और विदेशी हैंडलर्स के निर्देशों पर यह नेटवर्क संचालित हो रहा था। एनआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब डिजिटल ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन कम्युनिकेशन चैनलों की पड़ताल कर रही है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स