यूपी के बजट में जनता के लिए क्या होगा खास, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया बड़ा खुलासा। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना राज्य का बजट पेश करेंगे। यह योगी सरकार का 8वां बजट है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना संग फोटो शेयर कर लिखा उत्तर प्रदेश के बजट 2024-25 के सदन में प्रस्तुत होने के पूर्व प्रदेश के माननीय वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से भेंट हुई। सीएम ने लिखा आज सदन में उनके द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला 'पेपरलेस' बजट नए उत्तर प्रदेश में 'रामराज्य' की आधारशिला बनेगा। जय श्री राम!  इससे पहले सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बजट को मंजूरी दी गई।

डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर उठाए सवाल बजट पेश होने से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ये ही प्रयास है कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने वाला प्रदेश हो। लोग अच्छी उम्मीदें रखें।इसके साथ ही वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि 2024-25 योगी सरकार का बजट राज्य के लोगों के लिए समृद्धि लाएगा। यह विकास को गति देगा और अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ेगा। हर क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से उसका ख्याल रखा जायेगा।  

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स