राघव चड्ढा ने किये अपनी शादीशुदा जिंदगी के कई खुलासे। 

राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के संसाद है। वह दूसरी ओर परिणीति चोपड़ा एक बॉलीवुड एकट्रेस है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। यह कपल ने बीते साल 24 सितंबर 2023 में शादी के बंधन में बंधा था। परिणीति और राघव ने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। जब से राघव और परिणीति की शादी हुई है ये कपल सोशल  मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। राघव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि शादी से उन्होंने क्या सीखा है। इतना ही नहीं साथ ही बताया कि वो कैसे अपने झगड़े सुलझाते हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने हाल ही में आईसीसी यंग लीडर फोरम से बातचीत की थी। इस बातचीत में कपल ने किये अपनी शादीशुदा जिंदगी के कई खुलासे। इतना ही नहीं राघव चड्ढा ने नए कपल्स के लिए बहुत सारी सलाह भी दी है।राघव ने कहा की अपनी शादी के शुरुआत के दिनों में ही मुझे एहसास हो गया था कि पत्नी हमेशा सही होती है। अगर आप ये समझ जाते हैं तो इसमें कोई असहमति नहीं है। बिल्कुल असहमतियां हैं और एक चीज जो हम आमतौर पर करते हैं या करने की कोशिश करते हैं वह है लड़ाई के दौरान सो जाना नहीं।राघव ने आगे कहा अगर किसी चीज पर असहमति होती है तो कभी वो मुझे अपना प्वाइंट ऑफ व्यू समझा देती थीं या कभी मैं उन्हे समझा देता हूं। ऐसा बहुत कम होता था कि हम दोनों ही किसी बात पर सहमत और अहसमत होते। इस तरह से हम प्रैक्टिल तरीके से अपनी लड़ाईयां सुलझा लेते हैं। बता दें परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपना सिंगिंग डेब्यू किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सिंगिंग डेब्यू की तस्वीरें भी शेयर की थीं। परिणीति के सिंगिंग डेब्यू पर राघव ने भी उन पर प्यार बरसाया था। परिणीति ने पोस्ट में बताया था कि जब वो नर्वस थीं तो राघव ने ही उनका हौंसला बढ़ाया था।हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते है।  


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स