धोनी के मैनेजर के साथ हुई धोखाधड़ी, पुलिस स्टेशन में करी शिकायत।
लाखों की ठगी के मामले में धोनी के मैनेजर ने दर्ज कराई प्राथमिक सूचना रिपोर्ट, महेंद्र सिंह धोनी के मैनेजर स्वामीनाथन शंकर ने लाखों की धोखाधड़ी के मामले में बेंगलुरु के एक पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज कराने के लिए आरोप लगाया गया कि उनके दोस्त को एक शख्स ने मंदिर में आईपी दर्शन के नाम पर ठग लिया। इतना ही नहीं, बल्कि ठगने वाले व्यक्ति ने खुद को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पर्सनल असिस्टेंट भी बताया। धोनी के मैनेजर स्वामीनाथन शंकर ने अपनी शिकायत में बताया कि ठग करने वालों ने उनके दोस्त के साथ करीब 6.3 लाख रूपये की धोखाधड़ी की है।फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पर्सनल असिस्टेंट बताया और कहा कि उनके साथ एक जज का बेटा है, जिसका नाम संदीप है, वो दोनों धोनी से मिलना चाहते हैं।
धोनी के मैनेजर ने शिकायत में आगे बताया कि मुलाकात के बाद संदीप ने उनसे तिरुपति दर्शन के वीआईपी पास का जुगाड़ करने की बात कही। इसके बाद संदीप ने शंकर को 20 दिसंबर को फिर से कॉल किया और बताया कि पास का इंतज़ाम हो गया है, जिसके लिए 6.3 लाख रूपये मांगे। इस दौरान स्वामीनाथन शंकर शहर से बाहर थे तो उन्होंने अपने दोस्त बेंगलुरु के दोस्त विनित चन्द्रशेखर को पास देने के लिए कहा। इसके बाद ठग दूसरी चाल चलते हैं। विनित के पास नागेश्वर रॉव नाम एक शख्स का कॉल आता है, जो उनसे वहां रहने, दान और बाकी चीज़ों के लिए 6.3 लाख रूपये लेता है। ये रकम दो किस्तों में ली जाती है। लेकिन जब पैसे देने के बाद भी दर्शन के लिए पास नहीं मिलता है, तो धोनी के मैनेजर स्वामीनाथन शंकर एचऐसआर लेआऊट पुलिस स्टेशन में इसको लेकर शिकायत दर्ज करवा दी है।
















































































Leave Your Message