टीवी सीरियल इमली में नज़र आए, राजश्री रानी और गौरव मुकेश के घर आई खुशियाँ।

टीवी सीरियल इमली में नजर आए राजश्री रानी और गौरव मुकेश के घर किलकारी गूंज उठी हैं। राजश्री रानी और गौरव मुकेश की शादी 20 नवंबर 2020 में हुई थी। इन्होने अपनी शादी ग्वालियर में की थी। गौरव और राजश्री के घर खुशियों छाईं हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि 1 फरवरी की सुबह उनके बेबी बॉय हुआ है। फरवरी में बेटे का बर्थ बना स्पेशल राजश्री रानी ने ये खुशखबरी देते हुए अपने पति के रिएक्शन के बारे में भी बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि 'गौरव चाहते थे कि हमारा बच्चा फरवरी के महीने में पैदा हो क्योंकि फरवरी का महीना प्यार का महीना होता है और ठीक वैसा ही हुआ। राजश्री और गौरव के बेटे का जन्म फरवरी महीने की पहली ही तारीख को हुआ है। 

शादी के तीन साल बाद बनीं मां इमली से पहले राजश्री रानी और गौरव मुकेश टीवी सीरियल 'सुहानी सी एक लड़की' में साथ काम कर चुके हैं। तब से ही दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब शादी के तीन साल बाद राजश्री मां बनी हैं। गौरव को था बेबी का बेसब्री से इंतजार टीवी एक्टर गौरव मुकेश ने बात करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। गौरव ने पहली बार पिता बनने पर कहा कि 'मैं और मेरा परिवार इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हमारे घर में बेबी ब्वॉय आया है। साथ ही एक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी राजश्री रानी बिल्कुल ठीक हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स