भारत ने बढ़ाई चीन और पाकिस्तान की टेंशन।  

भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से चीन और पाकिस्तान हमेशा से ही खौफ खाते रहे हैं। इसी बीच भारतीय नौसेना ने हाल के समय में ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता को और बढ़ाया ह और एक्सटेंडेड रेंज ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस सफल परीक्षण के साथ ही ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता बढ़कर अब 900 किलोमीटर तक पहुंच गई है। बड़ी बात यह है कि इस अपग्रेडेशन को पहले से मौजूद ब्रह्मोस मिसाइल के जखीरे पर भी लागू किया जा सकता है। इससे चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ सकती है।भारतीय नौसेना ने 24 जनवरी को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से जमीन पर मौजूद एक लक्ष्य को सफलतापूर्वक मार गिराया था। भारत ने इस मिसाइल परीक्षण के लिए जो एरिया वॉर्निंग नोटम जारी किया था, उसकी लंबाई करीब 900 किलोमीटर थी। यह ब्रह्मोस मिसाइल के परीक्षण के लिए सबसे लंबी ज्ञात एरिया वॉर्निंग है। इससे यह संकेत मिला है कि ब्रह्मोस मिसाइल अब 900 किमी तक की दूरी तक पहुंचने में सक्षम है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स