साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगने जा रहा है।
साल 2024 में इस बार चंद्र और सूर्य ग्रहण दोनों ही लगने जा रहे हैं। इस बार पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल के महीने में लगने जा रहा है। आखिर यह सूर्य ग्रहण कितना प्रभावशाली होगा और कहां-कहां इसका असर दिखाई देगा। लेकिन आज हम सूर्य ग्रहण के बारे में बात कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण राहु के कारण लगता है। जब सूर्य और राहु एक दूसरे के निकट होते हैं या राहु की दृष्टि सूर्य पर लगती है तब सूर्य ग्रहण लगता है। अभी साल 2024 की शुरुआत ही हुई है इस बार साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 12 मिनट पर लगेगा और देर रात्रि 1 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 13 मिनट तक रहेगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार जब भी ग्रहण लगता है तो उसके ठीक कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य एवं भोजन नहीं किया जाता है। बात करें सूर्य ग्रहण कि तो इसका सूतक काल कुल 12 घंटे की अवधि के लिए होता है। साल के पहले सूर्य ग्रहण का असर भारत में नहीं पड़ेगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
















































































Leave Your Message