उत्तर प्रदेश के बीएड कैंडिटेस छात्रों के लिए जरुरी सूचना।
उत्तर प्रदेश के वे कैंडिडेट्स जो बीएड करना चाहते हैं, उनके लिए जरूरी खबर है। यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन रिलीज कर दिया गया है। इस बार भी परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ही कर ही है। बीयू ने नोटिस रिलीज कर दिया है। इसे चेक करने के लिए बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। बीयू ने जो नोटिस जारी किया है उसके मुताबिक यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 10 फरवरी से शुरू होंगे। इस तारीख से लेकर 10 मार्च 2024 तक आवेदन किया जा सकता है।अभी केवल तारीखें रिलीज की गई हैं। डिटेल्ड नोटिस कुछ दिनों में रिलीज होगा। उसमें एलिजबिलिटी, सिलेबस, परीक्षा तारीख आदि के विषय में जानकार दी होगी।यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2024 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। आम तौर पर इस परीक्षा का आयोजन जून महीने में होता है। । लेटेस्ट अपडेट के लिए वेबसाइट देखते रहें। यहीं से आपको आगे की जानकारी मिलेगी और पता चलेगा कि कौन अप्लाई कर सकता है, परीक्षा कब आयोजित होगी। यूपी बीएड जेईई परीक्षा 200 अंकों की होती है। इसमें 50 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल आते हैं जो 100 मार्क्स के होते हैं। यूपी बीएड जेईई परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित होती है। पेपर वन में जनरल नॉलेज, इंग्लिश लैंग्वेज और हिंदी लैंग्वेज से सवाल आते हैं।
















































































Leave Your Message