अनंद अंबानी की दुल्हनिया राधिका मर्चेंट, कमाई के मामले में देती है अपने पति को टक्कर।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने वाले हैं। कुछ दिन पहले कपल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें 1 मार्च से 8 मार्च तक शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की जानकारी दी गई थी।मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपनी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। वहीं उन्होंने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री यूएस में ब्राउन यूनिवर्सिटी से हासिल की है। इसके बाद वह मुंबई वापस आ गए और अपने पापा की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए काम करने लगे।अनंत अंबानी की कुल संपत्ति 3,44,000 करोड़ रुपये है।
अनंद की होने वाली दुल्हनिया वहीं कमाई के मामले में राधिका मर्चेंट भी अपने होने वाले पति को कड़ी टक्कर देती हैं। राधिका मशहूर बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। उनका जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ था। राधिका ने अपनी पढ़ाई 'कैथेड्रल और जॉन कॉनन' और मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड से पूरी की है। वहीं न्यू योर्क यूनिवर्सिटी से उन्होंने राजनीति और अर्थशास्त्र में अपान ग्रेुजएशन कंप्लीट किया। वहीं अपने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद वह अपने देश वापस लौट आईं और अब सेल्स प्रोफेशनल के तौर पर रियल एस्टेट फर्म में काम कर रही हैं। उनके पिता वीरेन मर्चेंट एक जाने माने इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। वहीं राधिका को डांसिंग का भी बेहद शौक है। वे एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसस हैं। जियो वर्ल्ड सेंटर के ग्रैंड थिएटर बीकेसी के दौरान उन्होंने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। राधिका की नेटवर्थ के बारे में कुछ खास जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन कुछ मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी 8-10 करोड़ के बीच में बताई गई है। वहीं उनके पिता वीरेन मर्चेंट एक जाने माने इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 755 करोड़ रुपये है।
















































































Leave Your Message