राहुल गाँधी की वायरल विडिओ पर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का हमला।  

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कार की छत पर वे एक डॉगी को बिस्किट देते दिख रहे हैं। लेकिन डॉगी इसे नहीं खाता। इसके बाद वे इस बिस्किट को पास में खड़े एक व्यक्ति को दे देते हैं। इस पर असम के मुख्यमंत्री ने कहा है मुझे भी राहुल गांधी ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार ने यह बिस्किट खिलाने की कोशिश की लेकिन खिला नहीं सके। हिमंत बिस्व सरमा ने भी राहुल गांधी पर लगाए थे आरोप बता दें कि असम के वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने जुलाई 2014 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। और बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस में रहते हुए असम के मामलों पर बात करने के लिए जब दिल्ली में वह राहुल गांधी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे तो राहुल अपनी डॉगी को खिला रहे थे और वहीं बिस्किट उन्हें भी खाने के लिए दिया था। इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

इस वायरल वीडियो को पल्लवी नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डाला और इसमें हिमंत बिस्व सरमा को टैग करते हुए लिखा है कि उनके हिमंत बाद अब राहुल गांधी ने कांग्रेस के एक और सपोर्टर को डॉगी के प्लेट से बिस्किट दी। इसी ट्वीट पर जवाब देते हुए असम के मुख्यमंत्री ने लिखा है पल्लवी जी राहुल गांधी ही नहीं बल्कि पूरा परिवार मुझे वह बिस्किट नहीं खिला सका। मुझे असमिया और भारतीय होने पर गर्व है। मैंने बिस्किट खाने से इनकार कर दिया और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। 
 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स