बॉलीवुड एकट्रेस सुष्मिता सैन ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा।  

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बॉलीवुड की मशहूर एकट्रेस में से एक है। वह हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। सुष्मिता सेन अभिनेत्री मॉडल और 1994 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जितने वाली पहली भारतीय महिला है। सुष्मिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाई हुई हैं। सुष्मिता का रोहमन शॉल से ब्रेकअप हो गया है। लेकिन अब एक बार फिर दोनों साथ में आ गए हैं। सुष्मिता और रोहमन के पैचअप के बाद से फैंस को उम्मीद है कि दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सुष्मिता ने अब शादी के प्लान्स को लेकर खुलासा किया है। सुष्मिता इन दिनों आर्या 3 के प्रमोशन में बिजी हैं। उन्होंने प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में शादी के बारे में बातचीत की। फिल्म कंपेनियन को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनका सेटल होने का कोई प्लान नहीं है।

सुष्मिता ने कहा मुझे पता है पूरी दुनिया चाहती है मैं इस बारे में सोचूं। इस स्टेज पर आकर मुझे सेटल हो जाना चाहिए। मैं इस पर ध्यान नहीं देना चाहती हूं। मैं इस बारे में बताना जरुरी समझती हूं। कि मैं शादी के इंस्टिट्यूशन से प्यार करती हूं और इसकी रिस्पेक्ट करती हूं। और मुझे कुछ अविश्वसनीय लोगों को जानने का सौभाग्य मिला है। जिनमें मेरे आर्या के डायरेक्टर राम माधवानी और मेरी प्रोड्यूसर अमिता माधवानी शामिल हैं। जो उन सबसे खूबसूरत जोड़ों में से एक हैं जिन्हें मैं जानती हूं। बता दें सुष्मिता सेन ने 2018 में रोहमन शॉल के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। उसके बाद 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। उसके बाद सुष्मिता ने बिजनेसमैन ललित मोदी को डेट किया था। उनसे ब्रेकअप के बाद सुष्मिता और रोहमन का पैचअप हो गया है। अब दोनों कई इवेंट्स में एक सात हाथों में हाथ थामें नजर आते हैं। 

  
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स