करीना कपूर ने शेयर किया अपनी फिटनेस का राज।
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर एक मसूर बॉलीवुड एक्टर्स में से एक है। उन्होंने कई सारी ब्लॉक बस्टर फिल्मो में काम किया है। करीना कपूर ने बताया कैसे रखती है वो अपने आप को फिट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीरें। करीना कपूर खान ने आज अपनी फिटनेस का राज फैंस के साथ शेयर कर दिया है। हमेशा अपने लुक्स के लिए चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर को चक्रासन करते देखा जा सकता है।
करीना कपूर खान चक्रासन करीना कपूर खान बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस में से एक हैं और हमेशा खुद को फिट रखना भी पसंद करती हैं। वह अक्सर अपना फिटनेस रूटीन सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं आज भी करीना ने अपने पसंदीदा आसन का खुलासा करते हुए एक फोटो शेयर की है। करीना कपूर खान अपनी छत पर वर्कआउट करते नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर जैसे की ये तस्वीरे एक्ट्रेस ने शेयर की तो उनके फैंस उनकी तारीफ करने लगे। करीना फिटनेस के लिए सबसे ज्यादा योगा करना पसंद करती हैं। करीना कपूर खान चक्रासन करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें हम उन्हें आसन करते हुए देख सकते हैं और इसे एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, 'चक्रासन मेरा प्यार है।' फोटो में एक्ट्रेस ने ग्रे कलर के क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक और व्हाइट कलर का जॉगर्स पैंट पहना हुआ है। सोमवार को एक्ट्रेस को ब्लू स्वेटशर्ट पहने हुए भी स्पॉट किया गया। करीना कपूर खान अपने शानदार फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। चाहे फिर वह ग्लैमरस रेड कार्पेट पर हो या कैजुअल डिनर आउटिंग्स वह हमेशा अपने लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं।
















































































Leave Your Message