प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के लोकसभा भाषण पर, राहुल गाँधी ने उठया सवाल।
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम मोदी यही नहीं रूके। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जवाहरलाल नेहरू भारतीयों को आलसी समझते थे। इस मामले पर अब राहुल गांधी का बयान आया है। दरअसल पीएम मोदी ने इस दौरान जातिवाद परिवारवाद लोकसभा चुनाव समेत कई अन्य मुद्दों पर बात की थी।
इस बात पर राहुल गाँधी ने सवाल उठया है वह उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इसमें लिखा प्रधानमंत्री इस बीच अक्सर कह रहे थे देश में सिर्फ दो जातियां हैं अमीर और गरीब। मगर आज संसद में उन्होंने खुद को ‘सबसे बड़ा ओबीसी बताया। किसी को छोटा और किसी को बड़ा समझने की इस मानसिकता को बदलना ज़रूरी है। ओबीसी हों दलित हों या आदिवासी बिना गिनती के उन्हें आर्थिक और सामाजिक न्याय नहीं दिलाया जा सकता। मोदी जी इधर उधर की इतनी बातें करते है। तोह गिनती से क्यों डरते है।
















































































Leave Your Message