आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी करेगी, ईडी के खिलाफ कोई बड़ा खुलासा।
आज एक बार फिर केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी मीडिया के सामने आकर ईडी के खिलाफ कोई बड़ा खुलासा करने वाली हैं। आतिशी फिर आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं और ईडी के खिलाफ हल्ला बोल रही हैं। कल आतिशी ने जो आरोप ईडी पर लगाए थे उन पर ईडी के साथ ही बीजेपी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को ईडी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें आतिशी ने ईडी पर गवाहों के बयानों के साथ छेड़छाड़ और ऑडियो डिलीट करने के आरोप लगाए थे।
समन का जवाब नहीं देने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी की शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होने पर दिल्ली की मंत्री आतिशी का कहना है, "बीजेपी और पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं। आज ईडी का इस्तेमाल केवल उनके भाजपा राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के लिए किया जा रहा है और अरविंद केजरीवाल इस सूची में नंबर एक पर हैं। आतिशी ने मंगलवार को कहा था कि ईडी दो साल से शराब घोटाले की जांच कर रही है लेकिन उसे अब तक कोई सबूत नहीं मिले हैं। इसके साथ ही केजरीवाल की मंत्री ने कहा कि ईडी के पास गवाहों के स्टेटमेंट भी मौजूद नहीं हैं। उनको भी ग़ायब कर दिया गया है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक गवाहों के बयान का ऑडियो के साथ वीडियो होना चाहिए था लेकिन ईडी ने ऑडियो डिलीट कर दिया है।आतिशी ने ये भी आरोप लगाया कि ईडी ने गवाहों पर प्रेशर बनाकर झूठे बयान रिकॉर्ड कर लिए थे। जब उन्हें लगा कि कोर्ट में किरकिरी होगी, तो उन्होंने सारे बयानों के ऑडियो डिलीट कर दिए।
















































































Leave Your Message