सीऐ फाउंडेशन की परीक्षा के नतीजों कैसे करे चेक।

सीए फाउंडेशन परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स की प्रतीक्षा जल्द ही खत्म हो सकती है। किसी भी समय इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया सीए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा के नतीजे जारी कर सकता है।आईसीएआई दिसंबर/जनवरी परीक्षा 2023 के नतीजे रिलीज होने के बाद इस वेबसाइट पर चेक किए जा सकते हैं – icai.nic.in.रिजल्ट रिलीज होने के बाद चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को जिन डिटेल की जरूरत पड़ेगी उनमें मुख्य है रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है आईसीएआई ने रिजल्ट रिलीज होने का कोई तय समय नहीं बताया है। 

रिलीज होने के बाद ऐसे करें चेक। नतीजे जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी icai.nic.in पर। यहां होमपेज पर आपको रिजल्ट नाम का लिंक दिखेगा  इस पर क्लिक करें। ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा। इस पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड वगैरह डालें। इतना करने के बाद सबमिट कर दें। ऐसा करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे। यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें। ये आगे आपके काम आ सकता है। इस बारे में कोई भी जानकारी विस्तार से पाने या अपडेट जानने के लिए समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। यहां से आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स