सिद्धार्त ने अपनी शादी की पहली सालगिरह के खास दिन पर वाइफ कियारा को लिखा एक स्पेशल नोट।   

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में से एक हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी साल 2023 में 7 फरवरी को उदयपुर में काफी शाही अंदाज में हुई थी। कपल की इस शादी के चर्चे भी खूब हुए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। सिद्धार्थ और कियारा की शादी में उनके कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। लेकिन उनके ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी। कपल की शादी से लेकर उनका रिसेप्शन टॉक ऑफ द टाउन रहा था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो और कियारा घोड़े की सवारी करते नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा लेकिन सूरज की रोशनी ने उनकी इस तस्वरी को काफी खूबसूरत बना दिया है। इस तस्वीर में कियारा ने व्हाइट टॉप पहना हुआ है वहीं सिद्धार्थ ने भी अपनी लेडी लव के साथ ट्विनिंग की हुई है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक्टर ने अपनी लेडी लव कियारा के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है। एक्टर ने लिखा कोई सफर या कोई मंजिल नहीं बल्कि कंपनी मेटर करती है। इस क्रेजी लाइफ में एक बेहतरीन पार्टनर बनने के लिए बहुत शुक्रिया। हैप्पी एनिवर्सरी मेरा प्यार। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स