एक्टर इमरान हाशमी रखने जा रहे है साउथ की फिल्मो में कदम।
एक्टर इमरान हाशमी बॉलीवुड के बाद अब साउथ फिल्मों में भी कदम जमाने को तैयार हैं। एक्टर साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर आदिवि शेष के साथ काम करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ और भी कमाल के एक्टर्स होंगे। टाइगर 3 के एक्टर इमरान हाशमी अपने हर किरदार को बखूबी करने के लिए जाने जाते हैं। रोमांटिक हीरो से लेकर विलेन के रोल में भी इमरान हाशमी फिट बैठते हैं। अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले इमरान हाशमी साल 2024 की तैयारी कर रहे हैं। एक्टर इस साल कई फिल्मों में नजर आएंगे। इतना ही नहीं ये साल उनके लिए एक नई शुरुआत का साल होने वाला है। इस साल इमरान हाशमी साउथ इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्टर एक नए अवतार में अब नजर आने वाले हैं टाइगर 3 में एक खतरनाक भूमिका निभाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी आगामी जासूसी एक्शन थ्रिलर 'गुडाचारी 2 में नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक 'ऐसा कहा जा रहा है कि इमरान हाशमी पैन-इंडिया फिल्म में आदिवि शेष के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इमरान को समानांतर लीड के रूप में देखा जाएगा। चर्चा है कि वह इसमें नकारात्मक भूमिका नहीं निभा रहे हैं। फिल्म के निर्माता इस कोलैबोरेशन को लेकर काफी उत्साहित हैं। मेकर्स को लगता है कि इमरान के जुड़ने से फिल्म की पकड़ देशभर में बनेगी
















































































Leave Your Message