पाकिस्तान को जीत के लिए चाहिए, टारगेट '287 रन की जीत', इंग्लैंड की नजर चैंपियंस ट्रॉफी पर, काँटे की रहेगी टक्कर।
PAKvsENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप मुकाबला ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह अहम मुकाबला है। पकिस्तान लगातार इस वर्ल्ड कप में हारता जा रहा है। ऐसे मे आज का यह मैच पकिस्तान के लिए जीतना अति आवशयक है। पाकिस्तान की टीम 287 रन के फासले से विजय होकर सेमीफाइनल में पहुँचना चाहेगी और इंग्लैंड किसी भी तरह इस मुकाबले में जीत दर्ज कर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्वालीफाई करना चाहेगी। दोनों ही टीमों के लिए यह अहम मुकाबला होगा। ऐसे में इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
ईडन गार्डन्स पर आसान नहीं होगी पाक की बड़ी जीत
पाकिस्तान के साथ सेमीफाइनल में जीत के साथ ही एक औरबाधा भी है। यह बाधा मैच का वेन्यू है। दरअसल, आज का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन्स पर गेंदबाजों का दबदबा रहा है। ऐसे में इस मैदान पर पाकिस्तान का 287 रन से जीत दर्ज कर पाना असंभव जैसा है। फिर, यहाँ स्पिनर्स भी निर्णायक भूमिका में होते हैं और इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी विशेषज्ञ स्पिनर्स का टीम में नहीं होना ही रहा है। ऐसे में बड़ी जीत तो दूर यहाँ पाकिस्तान को मैच करीब से जीतने में भी पसीने छूट सकते हैं।
















































































Leave Your Message