कांग्रेस हिमाचल प्रदेश से सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी में से किसी एक को राज्यसभा भेज सकती है।
कांग्रेस के खाते में राज्यसभा की दस सीटें आने वाली हैं। इनमें से एक-एक सीट राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश से एक-एक सीटें हैं। वहीं तेलंगाना से दो और कर्नाटक से तीन नेताओं को राज्यसभा भेजेगी। जानकारी के मुताबिक पार्टी ने लगभग तय कर लिया है कि वो आने वाले दिनों में किसे राज्यसभा भेजेगी। कांग्रेस हिमाचल प्रदेश से सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी में से किसी एक को राज्यसभा भेज सकती है।
कांग्रेस इनको भेज सकती है राज्यसभा (संभावित नाम)
हिमाचल प्रदेश से सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी
मध्य प्रदेश से अजय माकन या अरुण यादव
राजस्थान से जितेंद्र सिंह या अभिषेक मनु सिंघवी
बिहार से अखिलेश प्रताप सिंह
महाराष्ट्र से पवन खेड़ा
कर्नाटक से नासिर हुसैन
कर्नाटक से श्रीनिवास बीवी
कर्नाटक से सुप्रिया श्रियानेट
महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के पास संख्याबल तो है, लेकिन फिर भी यहां पेच फंसने की संभावना है। महाराष्ट्र में कांग्रेस के पास 44 विधायक हैं। राज्यसभा की एक सीट के लिए 42 विधायकों की जरूरत है। लेकिन बाबा सिद्दीकी के कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके विधायक बेटे जिशान भी पार्टी को गच्चा दे सकते हैं। अगर दो विधायक और टूटे तो महाराष्ट्र में कांग्रेस का उम्मीदवार खतरे में फंस जाएगा।
















































































Leave Your Message