कश्मीर घाटी- बर्फ की सफेद चादर में ढके ऊँचाई वाले क्षेत्र।
Kashmir Snowfall: कश्मीर के ऊँचे इलाकों में शुक्रवार (10 नवंबर) की सुबह ताजा बर्फबारी हुई, वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश होने से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में टूरिस्ट को कश्मीर में बर्फ़ का लुत्फ उठाने को भी मिल रहा है। कश्मीर के राजदान दर्रा, पीर की गली, जोजिला दर्रा, सिंथन टॉप, सोनमर्ग और गुलमर्ग सहित घाटी के ऊँचे इलाकों में बर्फबारी हुई। इसकी वजह से ट्रैफिक पर भी असर देखने को मिला। राजदान, जोजिला, किश्तवाड़, अनंतनाग और मुगल रोड समेत कई सड़कों को सुरक्षा के लिहाज से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
मौसम विभाग ने बारिश में धीरे-धीरे कमी आने की भविष्यवाणी की है।
















































































Leave Your Message