उर्वशी रौतेला बनने जा रही है, साउथ के सुपरस्टार एक्टर की लीड हेरोइन।
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बेहद खूबसूरत हैं। एकट्रेस की उम्र 29 साल की है। इन्होने कही फिल्मो में भी काम किया है लेकिन इनकी फिल्म कुछ जयादा नहीं उठ पायी। हालांकि उनका एक्टिंग करियर ऊंचाइयों को नहीं छू पाया है बावजूद इसके उर्वशी हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्वशी ने अब तक कोई हिट फिल्म नहीं दी है लेकिन उनके टशन में कोई कमी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फ्लॉप एक्ट्रेस होने के बावजूद वे करोड़ों में फीस वसूलती हैं। वहीं अब वे साउथ एक सुपरस्टार के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएंगीं। उर्वशी रौतेला। अब रिपोर्ट्स की मानें तो 29 साल की एक्ट्रेस 63 साल के साउथ सुपरस्टार की लीड हीरोइन बनने जा रही हैं।
साउथ सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी उर्वशी उर्वशी रौतेला। नंदामुरी बालकृष्ण के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'एनबीके 109' के लिए तैयारी कर रही हैं। एक्शन और स्टंट करने में महारत हासिल करने के लिए उर्वशी रौतेला एमएमए आइकन कॉनर मैकग्रेगर से स्पेशल ट्रेनिंग भी ले रही हैं। मैकग्रेगर ने उर्वशी के बारे में कहा शाहरुख खान के बाद एकमात्र बॉलीवुड फिल्म एक्टर जिसे मैं जानता हूं वह है उर्वशी रौतेला। उर्वशी बॉलीवुड की एक यंग सुपरस्टार हैं। वह एक अमेजिंग एक्ट्रेस हैं। वह इंडिया और मेरे लिए ब्यूटी का शाइनिंग एग्जाम्पल हैं। उनकी फिटनेस अमेजिंग है।
















































































Leave Your Message