प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने किया विभिन्न दलों के सांसदों के साथ लंच।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की कैंटीन में विभिन्न दलों के सांसदों के साथ शुक्रवार 9 फरवरी को लंच किया। लंच के प्लान से पहले पीएमओ की तरफ से इन 8 सांसदों के पास फोन गया था कि प्रधानमंत्री आपसे मिलना चाहते हैं। पीएमओ से आए फोन के बाद आठों सांसद प्रधानमंत्री दफ्तर पहुंचे लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं थी कि क्यों बुलाया गया है। इस दौरान इन सांसदों से पीएम मोदी ने कहा चलिए आज मैं आपको एक सजा सुनाता हूं। फिर प्रधानमंत्री सभी को अपने साथ संसद की कैंटीन लेकर गए और लंच किया। पीएम मोदी ने सांसदों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं भी एक आम इंसान हूं। हमेशा एक प्रधानमंत्री की तरह नहीं रहता हूं और मैं भी लोगों से बात करता हूं। ऐसे में आज मेरा मन हुआ कि आप लोगों के साथ चर्चा करूं और खाना खाऊं। इस वजह से आप सभी को बुला लिया।
पीएम मोदी के साथ लंच करने वाले सांसदों के नाम एल मुरूगन, रितेश पांडे, हीना गावित, कोनियाक, एन प्रेमचंद्रन, समित पात्रा, राम मोहन नायडू और जामयांग सेरिंग नामग्याल हैं। पीएम मोदी के साथ सांसद करीब एक घंटे तक कैंटीन में रहे। इस दौरान सांसदों ने प्रधानमंत्री से उनके अनुभवों के बारे में पूछा तो उन्होंने पीएम मोदी निजी अनुभव और सुझाव शेयर किए। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।
















































































Leave Your Message