लाल सलाम को मात दे रही रवि तेजा की फिल्म, ईगल।  

रवि तेजा की फिल्म 'ईगल' बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की लाल सलाम को पछाड़ रही है। दोनों दिनों के कलेक्शन में 'ईगल लाल सलाम से आगे चल रही है। जबकि जहां लाल सलाम पांच भाषाओं तमिल तेलूगू, मलयालम हिंदी और कन्नड़ में रिलीज हुई है तो वहीं 'ईगल' सिर्फ तेलूगू और हिंदी भाषा में पर्दे पर उतरी है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रवि तेजा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ईगल थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फिल्म पहले महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम के साथ रिलीज होने वाली थी। हालांकि तब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट टाल दी थी और अब फिल्म रजनीकांत की  लाल सलाम  के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई है।  रवि तेजा स्टारर 'ईगल' दर्शकों को पसंद आ रही है और फिल्म ठीक-ठाक कमाई भी कर रही है। ईगल' को कार्तिक गट्टमनेनी ने डायरेक्ट किया है। पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी इस फिल्म में रवि तेजा लीड रोल अदा करते दिखाई दिए हैं। वहीं काव्या थापर,अनुपमा, परमेश्वरन विनय राय, नवदीप और मधु भी फिल्म का हिस्सा हैं। 

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के पहले दिन 'ईगल' ने 6.2 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं अब दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक 'ईगल' ने अब तक 2.52 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। वीकेंड के बावजूद ये कलेक्शन बहुत अच्छा तो नहीं है लेकिन 'लाल सलाम' से काफी बेहतर माना जा रहा है। इन आंकड़ों के हिसाब से 'ईगल' के दो दिनों का कुल कलेक्शन 8.72 करोड़ रुपए हो गया है। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स