आदित्य नारायण ने करी फैन के साथ बतमीज़ी, हुए ट्रॉलिंग का शिकार।            

सिंगर उदित नारायण बॉलीवुड में अपनी आवाज़ से तहलका मचा चुके है। उनकी आवाज़ के लाखो करोड़ो लोग फैन। इनकी आवाज़ और गाने सुनने के लिए लोग पागल हो जाते है। उदित नारायण ने अपने ज़माने की फिल्मो में उन्होंने तहलका मचा रखा था। बॉलीवुड में इनकी आवाज़ की अजीब सी लहर थी। उदित नारायण के बेटे का नाम आदित्य नारायण है। आदित्य नारायण भी अपने पापा उदित नारायण की तरह सिंगिंग करते है इसके साथ ही वो एक एक्टर भी है।सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच तहलका मचा दिया है। आदित्य नारायण छत्तीसगढ़ के  भिलाई के एक कॉलेज इवेंट का हिस्सा बने थे। जहां उन्होंने अपने कुछ हिट गाने वह मौजूद लोगों के लिए परफॉर्म किए। सिंगर को सुनने और देखने के लिए वहां पहुंचे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। लेकिन, इसी बीच लाइव कॉन्सर्ट के दौरान आदित्य नारायण को फैन के साथ बदतमीजी करते देखा जा सकता है। सिंगर की इस हरकत को लेकर लोग काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। यूजर्स आदित्य नारायण को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण कई बार अपने गुस्से के कारण ट्रोल हो चुके हैं और अब एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस के साथ कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स काफी गुस्से में हैं। आदित्य नारायण के कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें एक फैन को मारने की कोशिश करते और उसका फोन फेंकते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के कारण आदित्य नारायण पर लोग भड़क गए हैं।आदित्य नारायण की इस हरकत से लोगो ने उन्हें सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर ट्रॉल्लिंग करना शुरू कर दिया। और आदित्य नारायण को लोगो के गुस्से और ट्रॉल्लिंग का सामना करना पढ़ रहा है।

                                

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स