कुलवंत खेजरोलिया को शानदार प्रदर्शन के लिए मिला, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड।

रणजी ट्रॉफी में रोज ही फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। ग्रुप-डी के मैच में मध्य प्रदेश ने बड़ौदा को पारी और 52 रनों से हरा दिया। इस मैच में मध्य प्रदेश के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ बड़ौदा की तरफ से कोई भी स्टार खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाया। इसी वजह से टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। 

मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया ने बड़ौदा के खिलाफ बहुत ही शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया है। उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट और दूसरी पारी में पांच विकेट अपने नाम किए। बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ही उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना दर्ज करवा लिया है। उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ हैट्रिक हासिल की। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने चार गेंदों में चार विकेट हासिल करके मध्य प्रदेश को मैच जिता दिया। कुलवंत खेजरोलिया ने बड़ौदा की दूसरी पारी के 95वें ओवर की दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर शाश्वत रावत, महेश पिठिया, भार्गव भट्ट और आकाश सिंह के विकेट लिए, जिसके बाद मध्य प्रदेश ने बड़ौदा को फॉलोआन दिया। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले वह तीसरे गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले दिल्ली के शंकर सैनी और जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद मुधासिर ऐसा कर चुके हैं। इसके अलावा कुलवंत रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं। 

मध्य प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 454 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के लिए हिमांशू मंत्री ने सबसे ज्यादा 11 रन बनाए। कप्तान शुभम शर्मा ने 61 रनों की पारी खेली। इसके बाद बड़ौदा के बल्लेबाज पहली पारी में 132 रनों पर ऑल आउट हो गए। फॉलोआन खेलते हुए दूसरी पारी में बड़ौदा के लिए शास्वत रावत ने जरूर 105 रन बनाए। लेकिन वह टीम की हार टाल नहीं पाए। दूसरी पारी में बड़ौदा की टीम 270 रन ही बना पाई। इसी वजह से टीम को पारी और 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स